Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के नए अपर समाहर्ता बने प्रदीप कुमार शुक्ला, संभाला पदभार




धनबाद। जिले के नए अपर समाहर्ता (Additional Collector) के रूप में प्रदीप कुमार शुक्ला ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा बुधवार की देर शाम जारी हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत धनबाद के अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार का तबादला मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर किया गया है। वहीं, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, रांची में उप सचिव के पद पर कार्यरत श्री प्रदीप कुमार शुक्ला को धनबाद का नया अपर समाहर्ता नियुक्त किया गया है।पदभार ग्रहण करने के बाद श्री प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग से प्रशासनिक कार्यों को और अधिक पारदर्शी तथा जनोन्मुखी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।उल्लेखनीय है कि श्री प्रदीप कुमार शुक्ला का धनबाद से पुराना जुड़ाव रहा है। इससे पूर्व वे जिले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलखो, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, आइटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद पटेल, जिला राजस्व शाखा के कार्यालय अधीक्षक राम विलास राम, सुशील कुमार सिन्हा, प्रधान सहायक कुमार कर्मवीर, मंजू मंझियाइन, मो. सोहराब, प्रशांत कुमार झा, मनीष कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार, अंशु देव, राज पृथ्वी राज, तालिब हुसैन, पिंकी कुमारी, उमेश कुमार, पिंकी कुमारी, मोबिन अंसारी आदि थे.


*Team PRD Dhanbad*

Post a Comment

0 Comments