महुदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं सारथी नेटवर्क के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चूंकि धनबाद जिला पर्यावरण दृष्टि कोण से काफी पिछड़े पायदान पर है। सबसे ज्यादा प्रदूषण शहरों में धनबाद जिला की शुमार होती है। धनबाद जिले में प्रदूषण कम करने एवं लोगों में जनजागरण हेतु कुमारडीह गाँव में किशोरी समूह के किशोरियों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन संबंधित क्विज लिखित परीक्षा प्रतियोगिता आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 30 किशोरियों ने भाग लिया। परीक्षा प्रतियोगिता में अव्वल, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किशोरी को संस्था की ओर से बैग देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही साथ बाघमारा के बेलखोंदा गाँव में 20 महिला समूह सदस्यों को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से एक एक पानी बोतल और बैग देकर सम्मानित किया गया। अंत में पर्यावरण की बेहतरी के लिए संस्था कार्यालय कंचनपुर महुदा धनबाद परिसर में पौधा रोपण किया। झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने महिलाओ और किशोरियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धनबाद का वायु और जल दोनों प्रदूषित हो गया है, कोयला निकासी से दामोदर एवं जमुनिया नदी का अस्तित्व भी संकट में है हम सब को मिलकर धनबाद को हरा भरा करने कि आवश्यकता है। मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी, कोषाध्यक्ष बिनोद महतो, नईमुद्दीन अंसारी, दीपा रवानी,, ज्योति देशवाली, माला देवी, गुलनाज बानो, बेबी प्रियंका आदि शामिल थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments