Dhanbad।  सम्पूर्ण क्रांति दिवस के 52 वें वर्ष गाँठ के अवसर पर लोकनायक स्मारक समिति धनबाद के तत्वावधान में जे०पी० चौंक धनबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज ही के दिन सन् 74 में जे०पी० आदोंलन के दौरान गांधी मैंदान पटना की महती सभा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने देश के समुचित विकास हेतु सम्पूर्ण क्रांति की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सात आयामों, राजनीतिक, सामाजिक, आथिर्क, शैक्षणिक, सास्कृतिक, नैतिक व आध्यात्मिक स्तर पर सुधार कर के ही हम सम्पूर्ण क्रांति के सपनों को साकार कर सकते हैं।  भ्रष्टाचार, शिक्षा में सुधार, सामाजिक व राजनीतिक कुरितियों के खिलाफ सन् 74 में जे०पी० के नेतृत्व में छिड़े क्षात्रों व युवाओं का यह आदोंलन जो बाद में पुरे देश में एक जन आंदोलन बना। आपातकाल की घोषणा हुई। तत्पश्चात तत्कालीन ईंदिरा सरकार का पतन हुआ। सत्ता बदली पर सम्पूर्ण क्रांति का सपना आज भी अधुरा है। उपस्तिथ लोगो ने उसे पुरा करने  का संकल्प दुहराया।  इस अवसर पर उपस्तिथ लोगो ने जे०पी० चौंक पर स्थापित लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कि गयी। उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद के महापौर संजीव सिंह, जिला परिषद अघ्यक्ष शारदा सिंह, लोकनायक स्मारक समिति के सरंक्षक के ० बी० सहाय, संयोजक विजय झा, कृष्ण लाल रूगंटा, श्यामा नंद त्यागी, लाल वर्मा के अलावे गणमान्य लोगों में सर्व श्री  अरूण राय, जयकिशन, जावेद अख्तर, राजीव रंजन गोगो, गौतम मंडल, नीलम मिश्रा, बी०ब०सिन्हा, बिन्देश्वरी प्रसाद अशोक बागी, नारायण महतो, राकेश सहाय, दीपक सिंह, अनुग्रह सिंह, संजय सिन्हा, वासुदेव गोस्वामी, प्रमोद गोयल, प्रकाश सिन्हा, मुकेश सिंह छोटू,आदि सैकड़ों की तादाद में मौजूद थे।