Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पिन्टु कुमार सिंह ने राजगीर से बनारस तक वन्दे भारत ट्रेन चलाने की मांग किया

 


धनबाद। (पिन्टु कुमार सिंह), सांसद प्रतिनिधि  खीरू महतो राज्यसभा ने पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में निम्नलिखित मांगे उठाया।

1) हावड़ा-गया वन्दे भारत ट्रेन को पटना तक विस्तारित किया जाय।

2) दानापुर रेल मण्डल के अंतर्गत कुछ स्टेशनों एवं सभी हॉल्टो पर जो यात्रियों की बैठने के लिए जो चबूतरा बनाई गई है उस पर शेड की व्यवस्था तत्काल की जाय ताकि गर्मी में धूप से और बरसात में पानी से बच सके।

3) सभी ट्रेनों में वेडरोल की साफ-सफाई एवं बॉगी की साफ-सफाई बहुत ही खराब है उसे ठीक किया जाय।


4) इस्लामपुर से हटिया चलने वाली हटिया इस्लामपुर ट्रेन में जो फस्ट एसी एवं टू एसी दोनों मिला हुआ है उसे अलग कर एक बॉगी फस्ट एसी किया जाय।


5) राजगीर से वनारस तक वन्दे भारत ट्रेन चलाई जाय।


6) सभी यात्रियों को ट्रेनो में सुरक्षा प्रदान करने के लिए आरपीएफ द्वारा स्कॉट कराने की व्यवस्था किया जाय एवं आरपीएफ की कमी को देखते हुए निजी एजेन्सी से सुरक्षा की व्यवस्था ली जानी चाहिए।


7) सभी प्रमुख स्टेशनों पर डिसप्ले बोर्ड जल्द से जल्द लगाया जाय जो सही रूप से काम कर सके एवं सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वलचित सीढ़ी प्रायः बन्द रहता है उसे ठीक किया जाय।


8) सभी ट्रेनो में अवैध हॉकर को बन्द किया जाय और उसे रेल के नियमानुसार वैध हॉकर का लाईसेन्स दिया जाय।


9) पटना स्टेशन के दोनों तरफ अवैध पार्किंग है उसे बन्द किया जाय।


10) वारसलीगंज स्टेशन का नाम बदलकर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह के नाम से रखा जाय।


11) वारसलीगंज स्टेशन के सामने बहुत सारा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा है उसे मुक्त कराया जाय।


12) सिरारी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण यू०टी०आई० पी०आर०एस० की सुविधा उपलब्ध कराया जाय।


13) जसीडीह पुणे एक्सप्रेस का ठहराव शेखपुरा एवं वारसलीगंज में किया जाय।


14) सिरारी स्टेशन पर के पुराने बिल्डिंग के पीछे खेल मैदान बनाया जाय।


15) धनबाद पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस को बक्सर तक चलाया जाय।




Post a Comment

0 Comments