Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद क्रिकेट संघ का सत्र 2025-26 उपलब्धियों से भरा रहा, सत्र में राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे कई खिलाड़ी




Dhanbad।  धनबाद क्रिकेट संघ के लिए सत्र 2025-26 कई मायनों में उपलब्धियों से भरा रहा।  कई खिलाड़ी इस सत्र में राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। कोनैन कुरैशी इस सत्र में बीसीसीआई के इमर्जिंग इंडिया टूर्नामेंट और आल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप के लिए चुने गए। वहीं धनबाद की नेहा कुमारी साव और वृष्टि कुमारी इस सत्र में बीसीसीआई की अंडर-19 एलीट कैंप की हिस्सा बनीं। जेएससीए की तीन ट्राफियों पर धनबाद का कब्जा रहा। इसमें जेएससीए अंतर जिला अंडर-14, जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 (एलीट) और जेएससीए अंतर जिला सीनियर्स रणवीर वर्मा ट्राफी की धनबाद विजेता रहीं।

इसके अलावा कई खिलाड़ी बीसीसीआई के टूर्नामेंटों में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने में सफल रहे। झारखंड अंडर-16 टीम में दिव्यांशु कुमार, सौविक भट्टाचार्य और रूद्र नारायण मिश्रा चुने गए। झारखंड अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने में सिद्धार्थ सिन्हा सफल रहे। कोनैन कुरैशी विजय हजारे ट्राफी व सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में झारखंड सीनियर टीम का हिस्सा रहे।वहीं जेएससीए के इंटर जोनल अंडर-16 टूर्नामेंट के लिए दिव्यांशु कुमार, सौविक भट्टाचार्य, रूद्र नारायण मिश्रा, दिशांक शेखर, वीर सिंह, अद्विक यादव, अंकेश कुमार और रिद्धान चौरसिया स्थान बनाने में सफल रहे। जेएससीए अंडर-19 इंटर जोनल टूर्नामेंट के लिए धनबाद के सिद्धार्थ सिन्हा, स्वरित सिंह, रूद्र नारायण मिश्रा, आनंद राज, एकलब्य सिंह और दिव्यांशु कुमार के लिए चुने गए। जेएससीए अंडर-19 हाई परफारमेंस बालिंग कैंप के लिए एकलव्य सिंह, आनंद राज, दिव्यांशु कुमार और रोहित कुमार चुने गए। धनबाद के कोनैन कुरैशी, प्रतीक रंजन, राहुल प्रसाद और आर्यमन लाला को सीनियर ब्वायज फिटनेस कैंप के लिए बुलावा आया।

लड़कियों के अंडर-15 कैंप के लिए धनबाद की नौ खिलाड़ियों का बुलावा आया। इसमें माही कुमारी, किंजल सिंह, समृद्धि कुमारी, रिया कुमारी यादव, सगुन सिंह, अन्नू कुमारी यादव, अनुप्रिया लाल, दीपिका कुमारी और संस्कृति शामिल हैं। वहीं झारखंड की अंडर-15 में माही कुमारी, किंजल सिंह और समृद्धि कुमारी चुनी गईं। अंडर-19 के स्टेट कैंप में आयशा अली, नेहा कुमारी साव, वृष्टि कुमारी, बबली कुमारी और अंकिता मौर्य शामिल हुईं जिसमें नेहा, वृष्टि और बबली का चयन झारखंड टीम में हुआ। अंडर-23 स्टेट कैंप में नेहा कुमारी साव, वृष्टि कुमारी, अनंदिता किशोर, शिफा हसन, पल्लवी कुमारी आमंत्रित की गईं। इसमें नेहा, वृष्टि, अनंदिता व शिफा राज्य टीम के लिए चुनी गईं। वहीं सीनियर वर्ग के फिटनेस कैंप के लिए अनंदिता किशोर, दुर्गा कुमारी मुर्मू, नेहा कुमारी साव, वृष्टि कुमारी और शिफा हसन बुलाई गईं जिसमें दुर्गा, अनंदिता और वृष्टि का चयन झारखंड टीम में हुआ।

Post a Comment

0 Comments