Dhanbad। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर झरिया के सामाजिक संगठन 'इंस्टिट्यूशन फॉर नेशनल ऐमिटी (INA)' ने ' *बेहतर भविष्य के लिए संतुलित जनसंख्या'* के संदेश के साथ एक रैली का आयोजन किया। बारिश के बीच रैली में लगभग 35 बच्चों और युवा और लोगों ने दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश, भारत में अधिक जनसंख्या होने के कारण अपनी पीड़ा व्यक्त की। यह जागरूकता रैली झरिया के सामाजिक कार्यकर्ता पिनाकी रॉय के नेतृत्व में नेताजी चौक, फुलरीबाग, झरिया से प्रारंभ हुई विभिन्न स्थानों , हेटलीबांध , मिस्री पाड़ा, पोद्दार पाड़ा, होती हुई इंदिरा चौक पर समाप्त हुई। रैली देखने का लायक था, रैली में लोगों के हाथों में पोशाक में आकर्षक बैनर और प्लेकार्ड देखे गए, जिन पर लिखा था ''नो मोर पॉपुलेशन, नो मोर पॉवर्टी, नो मोर पोल्यूशन' (अब और अधिक जनसंख्या नहीं, अब और अधिक गरीबी नहीं, अब और अधिक प्रदूषण नहीं')। बच्चों ने नारा दिया कि 'हमारे लिए सुंदर आगामी कल के लिए संतुलित जनसंख्या चाहिए', '
प्लीज़ बंद करो जनसंख्या राजनीति - अपनाओ सटीक नीति ',
'जनसंख्या संतुलित करो -देश समृद्ध करो',
'जनसंख्या बिल लाओ – देश बचाओ, वोटर नहीं – नागरिक बनाओ' आदि नारों के साथ अपने विचार व्यक्त किए। रैली में कहा गया कि - वर्तमान में भारत की जनसंख्या 147 करोड़ है और यह रोजगार से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक कई सामाजिक संकटों का सामना कर रहा है। रेलवे और सरकारी अस्पताल स्थल हमेशा भीड़भाड़ वाले रहते हैं। एक सरकारी पद की रिक्ति के लिए 100 से अधिक आवेदनकर्ता देखे जाते हैं।भारत सरकार की पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के अनुसार, लगभग 94 प्रतिशत मजदूर इनफॉर्मल सेक्टर (e-श्रम पोर्टल) में काम करते हैं और वे मासिक 10,000/- रुपये से कम कमाते हैं, जिनकी संख्या 55 करोड़ है। इन्स्टिट्यूशन फॉर नेशनल अमिटी (INA) के संस्थापक पिनाकी रॉय ने कहा, “सरकारी डेटा दिखाता है कि भारतीय समाज किस कदर दयनीय हालत का सामना कर रहा है लेकिन राजनीतिक नेता अभी भी अपने सभाओं में जनता इकट्ठा करने की प्रतियोगिता में लगे हुए हैं और अधिक जनसंख्या के बुरे परिणामों पर चुप्पी साधे हुए हैं। यहां तक कि 16 मई 2026 को, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू जी ने जन्म दर बढ़ाने की वकालत की और तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000/- देने की घोषणा की। हम उनसे चिट्ठी लिख कर अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हैं। " साथ में कहा कि लाखों लोगों के झरिया के कोयलांचल देखेने पर ही अधिक जनसंख्या कि नतीजा पता चलता । धनबाद के गुरु नानक कॉलेज की दूसरी साल की छात्रा नंदनी कुमारी और कोलकाता के प्रेज़िडेंसी कॉलेज (अब यूनिवर्सिटी) की दूसरी साल की छात्रा अंगगारी राय ने कहा, “देश को जनसंख्या , केवल संख्या में नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण आबादी की जरूरत है, संयुक्त राष्ट्र (यूएनडीपी) के अनुसार हमारे देश का एचडीआई इंडेक्स अच्छा नहीं है, 193 देशों में 130वां रैंक है। हमें सभी को इसे संतुलित आबादी के जरिए सुधारना चाहिए।”
रैली में पिनाकी रॉय के अलावा शिक्षक संजय पंडित और मौसुमी रॉय , सोनू निगम और छात्र-छात्राएं जैसे दुर्गा कुमारी,अंगगारी राय, राजवीर कुमार, राजू कुमार, मुस्कान कुमारी, गुंजन कुमारी, सिमरन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राहुल कुमार, नंदनी ठाकुर, धनराज कुमार , राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments