Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रक्षाबंधन पर ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संदेश दिया



Dhanbad। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया,में छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा और सराहनीय संदेश दिया है। छात्राओं ने पेड़ों को तिलक लगाया और उन्हें अपना रक्षक व भाई मानकर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा।स्कूल में आयोजित इस खास अभियान "वृक्षाबंधन" प्रकृति की रक्षा का संकल्प: छात्राओं ने स्कूल परिसर  में पेड़ों को राखी बांधी। उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वे न केवल नए पौधे  लगाएंगे, बल्कि बड़े होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।विद्यालय की प्राचार्या चांदनी त्रिगुणायत ने बच्चों को हमारे जीवन में पेड़ों की अहमियत बताते हुए छात्राओं की इस पहल की सराहना की।निदेशक डॉ खालिद ने कहा कि सही मायने में पेड़ ही हमारे सबसे बड़े रक्षक हैं और इन्हें सहेज कर रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है ।

Post a Comment

0 Comments