Hot Posts

6/recent/ticker-posts

48वें अधिवेशन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी: अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन




धनबाद ।धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के आगामी 48वें अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आज उत्सव विवाह भवन, कला भवन के सामने, धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  पुरुषोत्तम कुमार रंजन ने कहा कि एसोसिएशन का 48वाँ अधिवेशन 06 सितंबर 2026 को टाउन हॉल, धनबाद में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए संगठन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं। श्री रंजन ने कहा कि यह अधिवेशन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि धनबाद जिले के डेकोरेटर्स एवं इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। अधिवेशन में संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यों की समस्याओं, व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा संगठन को भविष्य में और मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।अध्यक्ष ने कहा कि डेकोरेटर्स व्यवसाय से जुड़े लोगों की मेहनत और योगदान को समाज एवं प्रशासन के स्तर पर उचित पहचान मिलनी चाहिए। एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि सदस्यों की समस्याओं को संगठित तरीके से संबंधित मंचों तक पहुँचाया जाए तथा उनके हित में आवश्यक पहल की जाए।उन्होंने जिले के सभी डेकोरेटर्स एवं एसोसिएशन के सदस्यों से 06 सितंबर को टाउन हॉल, धनबाद में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर 48वें अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेयरमैन श्री राजीव शाह, सचिव श्री बच्चू दत्ता, उपचेयरमैन श्री महेंद्र गोप, कोषाध्यक्ष श्री नसीम अंजुम ,जिला प्रवक्ता  श्री जाहिद हुसेन, मीडिया प्रभारी  श्री दिनेश मंडल जी  रंजीत रजक सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments