Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आनंद मंगल संस्था का दो दिवसीय दीपोत्सव मेला 27 व 28 अक्टूबर को धनसार के सिद्धि विनायक होटल में आयोजित होगा,एक छत के नीचे दिवाली से जुड़ी सजावटी सामग्री, फैशनेबल वस्त्र, गहने, होम डेकोर के सामान मिलेंगे

 



धनबाद। आनंद मंगल संस्था का दो दिवसीय दीपोत्सव मेला 27 व 28 अक्टूबर को धनसार के सिद्धि विनायक होटल में आयोजित होगा। इसमें एक ही छत के नीचे दीपावली से जुड़ी सजावट की सामग्री, फैशनेबल वस्त्र, ज्वेलरी और होम डेकोर के सामान उपलब्ध होंगे। दिल्ली, कोलकाता, रांची, आसनसोल के स्टॉल होंगे। इसमें महिला कारोबारियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें लोग खरीदारी का आनंद उठा पाएंगे। मेला की तैयारी पर शनिवार को धनबाद क्लब में संस्था की बैठक हुई। सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। आनंद मंगल की अध्यक्ष अलका मित्तल ने बताया कि दीपोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान कर उनके हुनर को नई पहचान देना है। दीपोत्सव की रोशनी महिलाओं के सपनों और बच्चों के भविष्य तक पहुंचे,

यही हमारा प्रयास है। संगीता अग्रवाल ने कहा कि मेले से प्राप्त आय से बारामुड़ी में स्कूल संचालित करते हैं। 100 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ महिलाओं को सिलाई, कंप्यूटर, मेहंदी और ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग देते हैं। बैठक में सपना, आशा, नीतू, श्वेता, मीनू, सीमा, सुनीता, पूनम, रेखा, कीर्ति, पायल, प्रतिमा, दीप्ति, पिंकी, सुजाता, किरण, वंदना, शीतल, कविता, रंजना, निधि, बरखा, उमा, प्रियंका, रश्मि, रिद्धि, डॉली, सरोज, रेवा, ज्योति, संतोष, माधवी, अर्चना, प्रीति, अंजू, मनीषा, सोनल आदि थीं।

Post a Comment

0 Comments