Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमांटाड में चलाया नशा मुक्ति अभियान




धनबाद।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जगजीवन नगर के तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अनु दीदी के नेतृत्व में मिडिल हाई स्कूल बीसीसीएल टाउनशिप करमाटांड बलियापुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमांटाड बलियापुर रोड में नशे से होने वाले नुकसानों पर प्रकाश डाला गया तथा मेडिटेशन करके सकारात्मक सोच विकसित करके अपने करियर और बहुमूल्य जीवन को सफल बनाने के बारे में जानकारी दी गई। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बच्चों ने नशा मुक्त भारत नशा मुक्त धनबाद नशा मुक्त समाज नशा मुक्त स्कूल नशा मुक्त करमाटांड बलियापुर का संकल्प लिया। नशा मुक्ति सहभागिता प्रमाण पत्र सौंपा गया कार्यक्रम को सफल बनाने में  रवि गुप्ता निम्मी माता जी मोनिका बहन सुशील भाई जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर मौजूद मिडिल हाई बीसीसीएल टाउनशिप करमाटांड स्कूल के प्रधानाध्यापक दुर्गेश सहाय महानंद चौधरी उमेश कुमार सत्य प्रकाश जुली सिंह निशा राय  एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटांड बलियापुर रोड के शिक्षक देवेंद्र किशोर कुमारी नीतू दयाल गोप  संगीता चक्रवर्ती राजीव पांडे सहित अन्य बीके भाई बहन शिक्षकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments