धनबाद। भारत विकास परिषद, धनबाद मुख्य शाखा द्वारा शाखा स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता आईआईटी आईएसएम के गोल्डन जुबली हॉल में कराई गई। इसमें 6 स्कूलों ने हिंदी एवं संस्कृत में प्रतिभागी रूप में गान प्रस्तुत किया। सभी गीत राष्ट्र प्रेम से प्रेरित थे और राष्ट्रभक्ति भावना को व्यक्त करते थे। इसमें राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, अशोक नगर धनबाद,
मॉन्टफोर्ड अकैडमी आमाघाटा, धनबाद, मोंटफोर्ड अकैडमी राजगंज, धनबाद ,सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद डी व्हाई पाटिल स्कूल, धनबाद सरस्वती विद्या मंदिर भूली के बच्चों ने भाग लिया। समूह गान प्रतियोगिता हिंदी और संस्कृत दो सत्रों में हुई । संस्कृत सत्र में चार स्कूलों ने भाग लिया एवं हिंदी गायन में 6 स्कूलों ने भाग लिया। संस्कृत सत्र के विजेता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर,अशोक नगर धनबाद प्रथम स्थान ,डी वाई पाटिल द्वितीय स्थान, सेंट जेवियर इंटरनेशनल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और हिंदी सत्र में प्रथम स्थान मॉन्टफोर्ड एकेडमी आमाघाटा,द्वितीय स्थान सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल , धनबाद तृतीय स्थान राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर , अशोक नगर को मिला और नियम के हिसाब से हिंदी और संस्कृत दोनों के संयुक्त अंकों के हिसाब से जो टीम प्रांत स्तर पर प्रतिभागी घोषित हुई वह थी राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, अशोक नगर धनबाद जो की 4 अक्टूबर 2026 को हजारीबाग में होने वाले प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेगी । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती लोबानी दत्ता, श्री जयशंकर ठाकुर श्री कुशान सेनगुप्ता थे ।और उन्होंने बड़ी सूझबूझ के साथ निर्णायक की भूमिका निभाई ।सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए और विजेता बच्चों को ट्रॉफी दी गई । धनबाद मुख्य शाखा की तरफ से वरिष्ठ सदस्य श्री रमेश रिटोलिया, श्री वासुदेव कड़ीवाल,श्री सोम नाथ प्रूथी, श्री दीपक गुप्ता, श्री पवित्र तुलस्यान, श्री अजय प्रसाद, शाखा अध्यक्ष श्री किशन गोयल, श्री संजय अग्रवाल, डॉक्टर ऋतुराज अग्रवाल, श्री पंकज सिंह की कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका रही।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments