धनबाद। ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में धनबाद जिला के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कार ज्ञान विद्यापीठ स्कूल नावाडीह डुमरा बाघमारा में की गई थी । इसमें चयनित छात्र-छात्राओं के बीच आज पुरस्कार वितरण किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार राय, प्रभारी प्राचार्य रश्मि कुमारी ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के सदस्य संतोष कुमार, मदन मोहन कृष्ण कन्हैया जी बबलू शर्मा जी एवं अन्य सहयोगी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही । इस कार्यक्रम से छात्र छात्राओं में काफी उत्साह रहा एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के बारे में जानने का अवसर भी मिला । स्कूल की प्राचार्य ने इस कार्य के लिए ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के लोगों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों में करने का आग्रह किया ।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments