प्रकृति का संरक्षण केवल हमारी* *जिम्मेदारी नहीं, आने* *वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा* *दायित्व भी है : राज सिन्हा*
धनबाद। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से राष्ट्रसेवा के गौरवशाली संकल्प को समर्पित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत मनईटांड़ मंडल, भाजपा धनबाद महानगर के प्राणजीवन एकेडमी एवम सरस्वती विद्या मंदीर भूली विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।विधालय पहुँचने पे स्कूल के प्राचार्य , शिक्षकों एवम छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर विधायक श्री सिन्हा का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने विद्यालय परिसर में आम, अमरूद सहित विभिन्न उपयोगी पौधे लगाए तथा पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से इन पौधों की जिम्मेदारी लेने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल वृक्ष लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक एवं सामाजिक संकल्प है। जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधे भी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं। इसलिए पौधा लगाना तभी सार्थक है, जब हम उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाएं।
उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण पूरी मानवता की आवश्यकता बन चुका है। जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, घटता हरित क्षेत्र और बदलता पर्यावरण हमें सचेत कर रहा है कि विकास के साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।विधालय के प्राचार्य मिथलेश कुमार कर्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। हमें इन अभियानों को जन-आंदोलन का स्वरूप देना होगा।आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें।मंडल प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि आइये एक पेड़ लगाएं, उसकी रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भविष्य का निर्माण करें।हरियाली बढ़ेगी, तभी तो खुशहाली बढ़ेगी!विधायक श्री सिन्हा ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आहवाँन किया।
कार्यक्रम में भाजपा धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री मानस प्रसुन्न एवं रूपेश सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंका रंजन, मंडल प्रभारी पंकज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष इंद्रभूषण कुशवाहा, मनोज गुप्ता,महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष विभा सिंह, रिंकू सिंह,सतेंद्र ओझा, रवि सिंह,कृष्णा सिंह, अजीत शर्मा, अजय कुमार सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments