Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बरारी में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का हुआ समापन



धनबाद। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के तत्वावधान में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बरारी,जिला-धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कैंप का शुभारंभ दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को विद्यालय के वरिष्ठ सहायक शिक्षक अभय कुमार पांडे द्वारा किया गया।

*समापन समारोह:*

आज के समापन सत्र में अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक रवि भूषण पांडे ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद अलीम अंसारी जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के डायरेक्टर रंजना सिंह, अफसाना तबस्सुम, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक श्री रिक्की कुमार साव ने किया।

*तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा:*

- *प्रथम दिन (05.10.2026):* ट्रैकिंग, मैपिंग, नेचर कलेक्शन, गेमिंग, मंकी झूला, आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी एवं कृषि शोध केंद्र का भ्रमण।

- *द्वितीय दिन (06. 10.2026):* ध्वजारोहण एवं योग से दिन की शुरुआत, मार्च-पास्ट, गेम्स, कुकिंग, नाटक एवं नृत्य का प्रशिक्षण।

- *तृतीय दिन (07.10.2026):* पिछले दो दिनों के सीखे हुए कार्यों का मंचीय प्रदर्शन किया गया।

समापन अवसर पर सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कैंप को सफल बनाने में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के शिक्षक अभय कुमार पांडे, बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक श्री मिथिलेश कुमार, सुश्री रोशनी परवीन, शीतल कुमारी, सहयोगी विधालय शिक्षक का नाम -एमडी अफजल अंसारी, अफसाना परवीन, शाहनाज परवीन, शाहिना परवीन, तरन्नुम परवीन, गौशिया, निखत, दरक्शा 

  सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments