धनबाद। आशाएं महिला ग्रुप की ओर से शनिवार को होटल कोल कैपिटल में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप की महिलाओं ने मिलकर दीपावली का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान महिलाओं ने आपसी मेलजोल के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। साथ ही आने वाले दिनों में आशाएं महिला ग्रुप की ओर से किए जाने वाले विभिन्न प्रोजेक्ट्स और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं ने आगामी योजनाओं को लेकर अपने विचार और सुझाव भी साझा किए।
कार्यक्रम में Anshul, Poonam, Suchita Saw, Sunita Saw, Shruti, Sunita Singh, Shailli, Charu, Priti, Mamta, Tanvi, Noorie, Dimple और Jaya Singh सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, संवाद और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना रहा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments