Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष फाउंडेशन धनबाद ने भीषण ठंड में पूर्वी टुंडी क्षेत्र में 250 कंबल गरीबों के बीच बांटा


धनबाद। *ठंड में हर दर्द भी मुस्कुराए,  जब एक कंबल किसी को सहलाए*  इस स्लोगन को आयुष फाउंडेशन धनबाद ने साकार किया। भीषण ठंड को देखते हुए पूर्वी टुंडी क्षेत्र के शहरपूरा, रामकनाली, चेपकिया कोल्दी, विसवादिह, नावाडीह, और नवाटांड गांव में 250 कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । ये सभी गांव आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों से संबंधित हैं। संस्था की सचिव  अर्पिता अग्रवाल को जैसे ही इन क्षेत्रों की दयनीय स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल सभी सदस्यों से विचार-विमर्श किया। इसके बाद, इस पहल को आगे बढ़ाते हुए  आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों ने लगभग एक महीने तक अथक परिश्रम किया। यह अनुभव सभी के लिए प्रेरणादायक और संतोषजनक रहा। कार्यक्रम में सभी सक्रिय सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि आयुष फाउंडेशन धनबाद हमेशा यथा संभव गरीबों, असहायों, और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहेगा। 



Post a Comment

0 Comments