Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने दी शुभकामनाएं

 



धनबाद: शुक्रवार को धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान रंजन सिन्हा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,तमाल राय,भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनको अंगवस्त्र ओढाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि हमारे अभिभावक पशुपतिनाथ सिंह ने अपने लंबे विधायक एवं सांसद कार्यकाल के दौरान भाजपा को धनबाद में अपने अथक प्रयत्न -प्रयासों से बहुत मजबूत किया जिसका परिणाम है कि वर्तमान में धनबाद का सांसद और धनबाद झरिया और बाघमारा का विधायक भाजपा के प्रत्याशी बने हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे भाजपा की वरिष्ठ नेता विक्रम पांडे ने कहा झारखंड भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री एवं निवर्तमान लोकप्रिय सांसद हमारे अभिभावक हमारे गार्जियन पशुपतिनाथ सिंह को हम सभी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। साथ ही इन्हे गुरु पूर्णिमा की भी शुभकामनाएं देते हैं और आज से सावन शुरू हुआ और मैं महादेव से यही प्रार्थना है कि ये सदा स्वस्थ रहे, प्रसन्न रहे, खुश रहे ताकि भारतीय जनता पार्टी को, एक-एक कार्यकर्ताओं को, क्षेत्र वासियों को और जनता को अपना आशीर्वाद देते रहे।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंह ने उनको ज़न्मदिन की बधाई एवं दीर्घायु रहने की कामना करते हुए राजनीति में बने रहने का आग्रह किया। पूर्व सांसद पीएन सिंह को जन्मदिन पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

Post a Comment

0 Comments