Hot Posts

6/recent/ticker-posts

50 लाख उपभोक्ताओं की सेवा मात्र 4000 विद्युत कर्मी के भरोसे, पदोन्नति और ऊर्जा भत्ता नहीं मिला तो 15 जुलाई से होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल- राम कृष्णा सिंह

 


धनबाद। झारखण्ड राज्य बिजली कामगार यूनियन के बैनर तले धनबाद आपूर्ति अंचल के विद्युत कर्मियों ने धनबाद प्रमण्डल से राम कृष्णा सिंह, यूनियन के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में एक रैली निकाला जो विद्युत अंचल नया कार्यालय तक नारा लगाते हुऐ गया।   अभी तो ये अंगड़ाई है बाकी अभी लड़ाई के नारे लगे। रैली अंचल कार्यालय जा कर सभा में तबदील हो गई। सभा को संबोधित करते हुऐ रामकृष्णा सिंह ने कहा कि अभी के प्रबंधन शासन और शोषण दोनो कर रहें है जो बर्दास्त के बाहर है। धनबाद अंचल के कर्मचारी एक ही पद पर 22-23 साल से कार्य कर रहे है लेकिन उनको पदोन्नति नहीं दी जा रही है। ये शोषण नही तो क्या है। पूरे अंचल में सैकड़ों सब स्टेशन, सेक्शन ऑफिस खुल गया है 50 गुणा उपभोक्ताओं में वृद्धि हुई हैं उतना ही ट्रांसफार्मर लगा है लेकिन 1976 के बाद एक भी यार्ड स्टीक नहीं है और न तो Organizational Stracture का रेकार्ड है सब हवा-हवाई ली, हुई सुविधा को छीन लिया गया है। 1100 सौ करोड़ की राजस्व वृद्धि होने के वावजूद भी 6 प्रतिशत उर्जा भत्ता संचिका में धुल फांक रहा है। लॉक-डाउन में प्रबंधन भुल गया कि करोना काल में जब फ्लाईट बन्द था, रेल बन्द था, कोर्ट बन्द था तब भी जान हथेली पर रख कर संक्रमित एरिया में जाकर ब्रेक डाउन ऐटेन्ड की फ्यूज काल बनाया जिससे कुछ कर्मियों की मृत्यु भी हुई लेकिन प्रबंधन का ध्यान इस और नहीं है और इनके मांगो की पूर्ती के प्रति उदासीन है आज मजदूरों को न्याय चाहिए और 136 कामगारों को पदोन्नति दिया जाऐ अन्यथा वाध्य होकर धनबाद अंचल के विद्युत कर्मी 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे। साथ ही श्री सिंह ने यह भी चेतावनी दी की प्रबंधन टाल-मटोल की नीति को छोड़े इसे मजदूर बर्दास्त नही करेंगा। हड़ताल का असर पानी, कोयला, रेल, छोटे-बड़े उद्योग एवं उपभोक्ता पर पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रबंधन पर होगी। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से भी अपील की है कि अपने स्तर से हस्तक्षेप कर मांगो की पूर्ती कराये क्योकि पूरे झारखण्ड में 50 लाख उपभोक्ताओं की सेवा मात्र 4000 विद्युत कर्मी कर रहें है। तत्काल जितने भी विद्युत कर्मी काल अवधि समाप्त कर चुके है उन सभी को पदोन्नति दिया जाऐ जिसमें कुशल श्रमिक, अकुशल श्रमिक, बटन-पट-चालक, श्रेणी-2 एवं कनीय तार कर्मी जो छूट गये है सभी को पदोन्नति दिया जाऐ ।


Post a Comment

0 Comments