Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद क्रिकेट संघ ने बीसीसीआइ के पूर्व सचिव व जेएससीए के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया



धनबाद। धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने बीसीसीआइ के पूर्व सचिव व जेएससीए के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख व उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार ने स्व. चौधरी की व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड क्रिकेट को देश में एक सम्मानपूर्वक स्थान पर स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। रांची का क्रिकेट स्टेडियम उन्हीं की देन है। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह, अभिजीत घोष, अभिषेक सिंह, महिला समिति की सदस्य आसनी सिंह समेत अन्य कई वक्ताओं ने क्रिकेट में उनके योगदान को याद किया। धनबाद क्रिकेट से उनके लगाव के बारे में बताते हुए कहा कि यहां के क्रिकेट को आगे बढ़ाने में सदैव उन्होंने रुचि दिखाई। 

इस अवसर पर एसएन सिंह, राजीव रंजन सिंह, ललित जगनानी,प्रमोद गोयल,संजीव कुमार झा,जावेद खान,अशोक सराफ,अशोक सिंह,राज शेखर सिंह,नायब ,संजय सिंह, बीएच खान,उत्तम बिस्वास,पूनम शर्मा,बिंदु सिंह,द्वारिका तिवारी,सुधीर पांडे,दिनेश सिंह,बबलू पांडे,प्रमोद सिंह,बबलू उपाध्याय ,अमरेंद्र सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,अजय अग्रवाल, शिव शक्ति, रत्नेश कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments