Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आनन्द योग धारा के शिविर में लोगों ने मकरासन, भुजंगासन का किया अभ्यास

 


धनबाद। आनन्द योग धारा,धैया द्वारा आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर के सातवें दिन स्वामी गोरखनाथ सरस्वती ने खुद से सीखे हुए आसनों को करने को कहा और उस में होने वाली सावधानियों को बताया और सुक्ष्म बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए करने को कहा। अच्छी तरह  से स्वयं से आसनों को अपने घर में हम कर सकें इसके लिए सब को तैयार किया। इसके अलावा उन्होंने त्रिकोणासन के कुछ प्रक्रांतर करवाया, इससे कमर की चर्बी घटाने और बगल की मांसपेशियों की मालिश एवं दूषित प्राण वायु के निष्कासन के लिए अच्छा आसान बताया । उन्होंने एकपादप्रनमासन में शरीर को बैलेंस करना सिखाया इससे एकाग्रता बढ़ाने का अच्छा अभ्यास बताया।पेट के बल लेट कर करने वाले आसनों में उन्होंने मकरासन, भुजंगासन करवाया और उसके महत्व को बताया। प्राणायाम में उन्होंने भस्त्रिका, नाडी शोधन को पुन करवाया । कल शाम को मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के सदस्यों ने भी स्वामीजी का सत्संग सुना और संध्या का अभ्यास किया ।


Post a Comment

0 Comments