Hot Posts

6/recent/ticker-posts

IPL से हो रहा है पर्यावरण को फायदा

जी हां ! आपने सही पढ़ा, आईपीएल से हो रहा है पर्यावरण को फायदा। आईपीएल ऑर्गेनाइजर्स ने यह निर्णय लिया है कि आईपीएल के क्वालीफायर राउंड में फेंकी गई हरेक डॉट गेंद के बदले बीसीसीआई 500 पेड़ लगाएगी। इसी कारण स्कोरबोर्ड में डॉट गेंद की जगह पेड़ दिखाया जा रहा है। यह पर्यावरण की सुरक्षा की ओर बढ़ाया गया एक सराहनीय कदम है। जहां एक ओर आईपीएल की लोकप्रियता की वजह से लोगो के बीच पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर एक अच्छा संदेश जा रहा है वही दूसरी ओर लगाए गए पेड़ो की वजह से आने वाले समय में वातावरण में जरूर कुछ थोड़ी सी ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और गर्मी से राहत मिलेगी। अभी तक हुए दो मैचों में काफी डॉट गेंदे फेंकी गई है और इसी कारण क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैचों में फेंकी गई डॉट गेंदों के हिसाब से बीसीसीआई क्रमशः 42000 और 48000 पेड़ लगाएगी।

Post a Comment

0 Comments