धनबाद : धनबाद बार एसोसिएशन की नई कमेटी के 16 पदों के लिए मतदान अपने अंतिम चरण में है। मतदान सुबह 8:30 बजे से प्रारम्भ होकर 4:30 बजे तक चलेगी। इस बार चुनाव में 16 पदों के लिए 89 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग आजमा रहे हैं। धनबाद बार मे 2086 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज सुबह से ही कोर्ट के बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ता मतदान करने के लिए कतार बद्ध पंक्ति में दिखे, उनका उत्साह देखते ही बना हैं। उम्मीदवार अपने-अपने मत के पर्ची के साथ मतदाताओं को लुभाने में लगे रहे । धनबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 6 महिला प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रही है। अध्यक्ष पद के 3 दावेदार के बीच कांटे की टक्कर है। अधिवक्ताओं के अनुसार इस बार चुनाव में बार एसोसिएशन का चेहरा भी बदलने की उम्मीद है। दोपहर 1 बजे तक 80% मतदान हो चुके थे। संध्या 4:30 बजे तक मतदान की पूरी प्रक्रिया समाप्त की जायेगी। अगले दिन 9 जून को मतदान की काउंटिंग की जायेगी।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments