Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सिद्धचक्र महामंडल विधान में धैया जैन मंदिर के सदस्य हुए शामिल, भक्तिमय भजनों पर झूमे लोग

 


धनबाद। मटकुरिया जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में चौथे दिन भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से विधान की पूजा हुई । भक्तिमय गीतों पर महिला, पुरुष और बच्चे झूम उठे। दीपक जी शास्त्री के साथ आये संगीतकारों ने शमा बांध दिया। 


सिद्धचक्र विधान मंडल क्या है

सिद्धचक्र विधान मंडल ऐसा अनुष्ठान है, जो हमारी जीवन के समस्त पाप-ताप और संताप को नष्ट कर देता है। सिद्ध शब्द का अर्थ है कृत्य, चक्र का अर्थ है समूह और मंडल का अर्थ एक प्रकार के वृताकार यंत्र से है। इनमें अनेक प्रकार के मंत्र व बीजाक्षरों की स्थापना की जाती है। मंत्र शास्त्र के अनुसार इसमें अनेक प्रकार की दिव्य शक्तियां प्रकट हो जाती है। सिद्धचक्र महामंडल विधान समस्त सिद्ध समूह की आराधना है, जो हमारे समस्त मनोरथों को पूर्ण करती है। आज इस कार्यक्रम में धैया जैन मंदिर से संजय गोधा,सुशील बाकलीवाल,प्रमोद जैन, वरुण गोधा, सपना जैन, स्वाति जैन, राखी जैन, साधना जैन, नीलम जैन, करुणा  जैन भी सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments