धनबाद। आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक बाघमारा के नावागढ में सम्पन्न हुई। रेलवे अस्पताल में कार्यरत बसंत उपाध्याय के मामले में डीआरएम के व्यवहार के कड़े शब्दों में निंदा की गई। मौके पर रामाशंकर तिवारी ने कहा कि सबसे पहले इसीआरकेयु रेलवे युनियन के लोगों ने डीआरएम के विरोध में हंगामा किया था। अब ऐसे लोग जो हाल ही में ब्राह्मणों पर छिटाकशी के कारण हंगामा होने पर सार्वजनिक माफी मांगने पर बाध्य हुए थे ने इसे जाति गत मुद्दा बनाने का कोशिश किया। किंतु रेलवे कर्मचारियों ने जो विरोध किया वे क्या सभी एक ही जाती के थे। इसमें उचित अनुचित की बात पर ही विरोध किया जा रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि कोई भी जाति के कनीय अधिकारी व कर्मचारी हो और उसके साथ वरीय उच्चाधिकारी इस तरह से अपने कार्यालय में बुलाकर अमानवीय तरीके से कपड़ा उतरवा ले और अश्लील भाषा के साथ भला-बूरा कहे तो उचित होगा क्या ? आजसू पार्टी के सभी उपस्थित पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने इसका प्रतिकार स्वरुप धरना प्रदर्शन करनेवाले के साथ खड़े हुए तथा श्री तिवारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि धनबाद डीआरएम अविलंब सार्वजनिक रूप से श्री उपाध्याय के साथ माफी मांगे अन्यथा आजसू पार्टी डीआरएम कार्यालय में उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश गयाली, कार्यकारी अध्यक्ष गौतम गोप, विकाश सरकार, प्रेम कुमार तिवारी, मुकेश महतो, राजेश उरांव, अनीश सिंह, अजय पासवान, सुभाष हांसदा, इत्यादी शामिल थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments