धनबाद। मोटर व्यवसायी संजीव आनंद ठाकुर पर जानलेवा हमले से आक्रोशित धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन ने बैंक मोड़ बिरसा चौक के पास धरना दिया। धरने में व्यवसायी आए दिन व्यवसायियों को धमकाने और हमले के खिलाफ खूब आक्रोशित दिखे। जिला चेंबर अध्यक्ष चेतन गोयनका ने आपातकालीन बैठक बुलाने के साथ व्यापारियों को सुरक्षा ना मिलने पर आर्थिक नाकेबंदी तक की धमकी सरकार को दी। इस बीच जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने आपने वक्तव्य में व्यापारी हित में सरकार को घेरने के साथ जिले में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर चिंता जाहिर किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की व्यापारियों के धरने में विपक्ष का विधायक और सांसद गायब है लेकिन इन सबके बीच एक बार फिर उनकी बेबसी झलकी। गठबंधन में सरकार होने के बावजूद ना तो सरकार और ना ही जिला प्रशासन उनकी सुन रहा है। सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस के लिए अपराधिक गतिविधियां पर रोक ना लगा पाना समझ से परे है।
जिला कार्यालय खोलने के लिए धरना भी रहा बेनतीजा
जिला कार्यालय खोलने के लिए भी कांग्रेस ने कई दिनों तक धरना दिया। जिला कार्यालय खोलने का दम भरा लेकिन कोई नतीजा नहीं है निकला। आखिरकार जिलाध्यक्ष को दिल्ली का चक्कर लगाना पड़ा। जिला अध्यक्ष के सक्रियता से कांग्रेसी उत्साहित जरूर है लेकिन उनकी सक्रियता कारगर साबित ना होने से उनके चेहरे मुरझाए हुए है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments