धनबाद। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जनसंख्या नियंत्रण अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत जिले में बढ़ रहे जनसंख्या को स्थिर करने व लोगो में जागरूकता लाने को लेकर रैली निकाली गई। सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित सीएचसी से निकलकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए डीआरएम कार्यालय तक पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान रैली में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जीएनएम, एएनएम सहित सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही। रैली की अध्यक्षता कर रहे सिविल सर्जन आलोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि देश की बर्थरेट 2.26 है और हमारा लक्ष्य है की इसे हम 2.6 पर ले जाए और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार द्वारा 11 जुलाई से 31 जुलाई निर्धारित किया गया है। जिसमें हम लोगों के बीच जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। उन्होंने बताया की हमारे पास लिमिटेड रिसोर्सेज है। जिसके लिए यह अभियान बेहद जरूरी है, ताकि देश की आबादी एक स्थिरता पर आ सके और जो संसाधन है वह सभी को उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या अधिक हो गया तो जो भी संसाधन हमारे पास है वह सभी के लिए पर्याप्त नहीं होगा। जिससे समाज में एक असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इसके लिए हमें और हमारे परिवार को जागरूक होने की आवश्यकता है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments