धनबाद। भक्तिमय गीतों और धुनों के बीच शंख की ध्वनि, दीपको की रोशनी से राजेंद्र सरोवर जगमगा उठा। बेकारबांध के राजेंद्र सरोवर में महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां के स्थानीय कलाकारों के भजन को सुना। इसके पश्चात डा० विपिन मिश्रा, शंख एवं डमरू वादक ने शंख ध्वनि से संपूर्ण माहौल को शिवमय कर दिया। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करने वाले मुख्य आचार्य रणधीर ने अपनी 15 सदस्यीय टीम के साथ शिव महाआरती कर धनबाद के तमाम लोगों को आह्लादित कर दिया। अलौकिक दृश्य को देखने के लिए राजेंद्र सरोवर में धनबाद उमड़ा।
बाबा बर्फानी की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र
झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित भगवान शिव की धरा झारखंड के धनबाद में बाबा बर्फानी , बाबा अमरनाथ की तर्ज पर 18 X 22 फीट की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। लोग बाबा बर्फानी की आकृति के साथ सेल्फी के लिए लालायित दिखे।
कार्यक्रम के सफलता पर आयोजको ने सबका किया धन्यवाद
जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने शिव महाआरती की सफलता का श्रेय धनबाद की तमाम आम जनता , JITA के अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण, मारवाड़ी युवा मंच, नगर निगम के आयुक्त श्री सत्येंद्र कुमार जिन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सफाई, लाइट की व्यवस्था, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से राजेंद्र सरोवर की सफाई की व्यवस्था के साथ साथ धनबाद के विभिन्न सामाजिक संगठनों मारवाड़ी युवा मंच, हीरापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स, आनंद चौरसिया जी की टीम, अशोक पाल एवं टीम, मनोरंजन सिंह एवं टीम के साथ JITA इस अवसर धनबाद के नागरिक प्रशासन, पुलिस प्रशासन , नगर निगम, अग्निशमन विभाग सहित तमाम सहयोगियों को धन्यवाद दिया। अगले वर्ष पुन श्रावण के प्रथम सोमवार को फिर से नए रूप रंग में यह आयोजन किया जायेगा।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments