Dhanbad। 29 एवं 30 जुलाई को शक्ति मन्दिर परिसर मे पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न होने जा रहा है। विवाह से पहले 29 जुलाई शनिवार को संध्या पांच बजे से मेंहदी एवं संगीत की रस्म अदा की जायेगी। 30 जुलाई रविवार को कमिटी द्वारा घर गृहस्थी चलाने का सामान उपहार स्वरूप देकर विदाई की रस्म अदा की जाएगी। कमेटी के संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शक्ति मंदिर कमेटी द्वारा विवाह की समय सारणी जारी की गई। सामूहिक विवाह में समाज एवं भक्तों द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है उन सभी के प्रति भी कमिटी ने आभार व्यक्त किया।
सामूहिक एक नजर में
बारात प्रातः 10.05 बजे, समधी मिलन 10.45 बजे, स्वागत भाषण 11.05 बजे, वरमाला 11.30 बजे, विवाह प्रारम्भ 12.05 बजे से, भोजन प्रारम्भ 1.30 बजे से, विदाई 2.45 बजे
इनकी रहेगी सहभागिता
सामूहिक विवाह को सफल बनाने में सर्वश्री संरक्षक आई एम मेनन,अध्यक्ष एसपी सोंधी,सचिव अरुण भण्डारी एवं संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सुरेन्द्र ठक्कर, विपिन अरोड़ा, अशोक भसीन, कमल किशोर टण्डन, राकेश रेवाड़ी, रवि गंडोतरा, राहुल भण्डारी, पूरण चंद झाम, दीपक चोपड़ा,अरुण गुजराल,अशोक अरोड़ा, किशोर टण्डन,साकेत साहनी, कानन बाली, विनोद आहूजा, दिनेश पुरी, गौरव अरोड़ा एवं पुरोहित ब्रजेश मिश्र अन्य सदस्य सराहनीय भूमिका में हैं।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments