Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची में हुए सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रणधीर वर्मा चौक पर आक्रोश रैली निकाला

 


धनबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा रांची में हुए सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर  आक्रोश रैली निकाला गया । आक्रोश रैली गांधी सेवा सदन से निकलकर हीरापुर मोड़ धनबाद कोर्ट के रास्ते पुन रणधीर वर्मा चौक पहुंची। आक्रोश रैली में जमकर राज्य के  हेमंत सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। साथी रांची जिला प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए है।  मौके पर सीपीआईएम के जिला सचिव  सपन मांझी   ने कहा की अगर जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो विरोध और भी ज्यादा तीव्र होगा साथ ही सुभाष मुंडा की हत्या की गूंज सदन तक जाएगी ।आपको बता दें कि बीते दिनों भू माफियाओं के द्वारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सुभाष मुंडा को दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से भून दिया था। उनके शरीर में 7 गोलियां दागी गई थी।

Post a Comment

0 Comments