Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डॉक्टर्स डे पर सिविल सर्जन ने एनीमिया से बचाव के लिए दिया 3 टी का नारा


  

धनबाद। डॉक्टर्स डे पर सदर अस्पताल में ब्लड कैंप के साथ एनीमिया फ्री वीक की शुरुआत की गई। मौके पर सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि आज प्रदेश में 57% लोग एनीमिया के शिकार हैं एनीमिया से बचाव के लिए उन्होंने 3 टी का नारा दिया। उन्होंने बताया कि टेस्ट, ट्रीट, एंड टॉक के द्वारा ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। इस बीमारी से इलाज के लिए हमारे पास टेबलेट और सिरप है।

वयस्को को वीकली आरयन टेबलेट पहले से ही दिया जा रहा है। उन्होंने डॉक्टर डे पर शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा के जो गाइडलाइन चिकित्सकों द्वारा जारी किए जाते हैं उसका अनुपालन करें और स्वस्थ रहें। सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम चिकित्सा कर्मी, सहिया आपकी सेवा में 24 घंटे तत्पर है।

Post a Comment

0 Comments