धनबाद। रौनियार के शिरोमणि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य जी का शौर्य दिवस धनबाद जिला रौनियार समिति के द्वारा आयोजित किया गया और बड़े ही आदर भाव से हमारे पूर्वज सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य जी को फूल पुष्प और माला अर्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विजय दिवस मनाया गया।ये आयोजन जिला अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता के द्वारा आयोजित किया गया,और आयोजन की अध्यक्षता ज्वाला गुप्ता के द्वारा किया गया। साथ ही आयोजन का संचालन बैद्यनाथ गुप्ता के द्वारा किया गया।इस मौके पर प्रदेश महिला महासचिव नम्रता गुप्ता और सोनम गुप्ता उपस्थित हुई साथ ही समाज के जिला पदाधिकारी श्री सतेंद्र गुप्ता जी,किशोरी प्रसाद गुप्ता जी,आदित्य गुप्ता जी,नरेश कुमार गुप्ता जी,अनिल कुमार गुप्ता जी,दीपक कुमार गुप्ता जी,पहलाद गुप्ता जी ,विजय कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे और कार्यक्रम बहुत ही अच्छे से हुआ ,साथ ही जिला के समाज हित पर चर्चा हुई। धर्म शाला निर्माण पर चर्च हुई और जिला कमिटी अब एक्टिव और सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इसपर विशेष चर्चा हुई और इस पर जल्द ही बैठक होगी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments