धनबाद। अपनी कोयले से देश को रोशन करने वाला कोयलांचल काला हीरा कार्यक्रम के द्वारा बाहरी कलाकारों के हुनर परखेगा । पिछले कई वर्षों से धनबाद में काला हीरा कार्यक्रम के जरिए प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है। इस बार का आयोजन भव्य होगा। काला हीरा के सातवें आयोजन में एक-दो नहीं 12 राज्यों के लगभग 1000 कलाकारों का जमावड़ा होगा। ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा डांस म्यूजिक कंपटीशन काला हीरा का आयोजन 21 जुलाई से 24 जुलाई तक कम्युनिटी हाॅल कोयला नगर में किया जा रहा है। यह चार दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में 12 राज्य से 10 नाटक और 12 नृत्य समूह कलाकारों का हुनर देखने को मिलेगा। कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत नाट्य संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इसमें बिहार, झारखंड, मणिपुर, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, बंगाल, दिल्ली एवं अन्य राज्यों के कलाकार शिरकत करेंगे।
4 दिनों तक चलेगा महोत्सव
4 दिनों तक चलने वाले रंगमंच के मौसम में नाटक,नृत्य-संगीत की प्रतियोगिताएं होंगी, 24 जुलाई को अंतिम दिन तीनों श्रेणी के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में कोयलांचल नाट्य संघ के पदाधिकारी के जुटे हैं। 24 जुलाई को अंतिम दिन तीनों श्रेणी के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 जुलाई को कोयला नगर सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे सीएमडी समीरन दत्ता काला हीरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रथम दिन पश्चिम बंगाल की टीम नृत्य व संगीत की प्रस्तुति करेगी। पश्चिम बंगाल से दो सौ कलाकारों की टीम आ रही है 22 या 23 जुलाई को नाटक का मंचन किया जाएगा। समापन पर मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डीपी मुरली कृष्ण रमैया एवं अकादमी के मुख्य संरक्षक अजय मलकानी विशिष्ट अतिथि 99 ग्रुप के डिप्टी डायरेक्टर महेश मोदी विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे।
राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकार करें करेंगे शिरकत
काला हीरा महोत्सव में ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के महासचिव सतीश कुंदन शिरकत करेंगे और 22 जुलाई को काउंसिल का स्थापना दिवस धनबाद में ही मनाया जाएगा। उनके साथ अखिल भारतीय थिएटर परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अशोक मानव, राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत राष्ट्रीय नाट्य अकादमी के मुख्य संरक्षक अजय मलकानी, अकादमी के संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, एक्स डीएसपी अवधेश कुमार सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
काला हीरा को सफल बनाने में जुटे आयोजक
इस आयोजन में संघ की उपाध्यक्ष मिताली मुखर्जी, सचिव हेमंत कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष नरेश राय, आजमगढ़ से सुनील विश्वकर्मा, महेंद्र गिरी, रामकृष्ण यादव, रवि कुमार, दीक्षा कुमारी, शिवानी कुमारी, वैभव प्रसाद, संतोष रजक, क्लब इंडिया, वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, राममूर्ति पाठक, लक्ष्मण सिंह, अशोक मानव सहयोग कर रहे हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments