Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के 52 वें उपायुक्त के रूप में वरुण रंजन ने किया पदभार ग्रहण

 


Dhanbad। झारखंड गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन  विभाग द्वारा राज्यभर के 14 उपायुक्त का तबादला किया गया है ।धनबाद मे 52 वें  उपायुक्त के रूप में पाकुड़ के डीसी रहे वरुण रंजन ने आज पदभार ग्रहण कर लिया वहीं पूर्व उपायुक्त संदीप सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।  नये  उपायुक्त वरुण रंजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना पहली प्राथमिकता रहेगी।  सभी ज्वलंत  मुद्दे पर बैठक कर रणनीति बनाकर दूर किया जाएगा। वही कोयला और उससे जुड़े अवैध कारोबार और अपराध को लेकर  समीक्षा की जाएगी जिसके बाद उचित कार्रवाई किया जाएगा।राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं को हर संभव प्रयास कर जरुतमंदो तक पहुंचाना प्राथमिकी रहेगी। वहीं दुसरी और दो वर्ष तक धनबाद में अपने कार्यकाल के दौरान उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा की अच्छा अनुभव रहा है राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं को समय समय पर धरातल पर उतारने के साथ खनिज संपदाओं की रक्षा पर भी काफी कड़ाई बरती ग्ई है। मिडिया का सहयोग भी उन्हें काफी मिला है जिसको लेकर धन्यवाद भी दिया ‌।






Post a Comment

0 Comments