धनबाद। धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड स्थित इकबाल मार्केट के पास पिछले 22 जुलाई की देर रात्रि सुभान अंसारी नामक राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई थी जिसका खुलासा पुलिस ने कर लिया है। डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 23 जुलाई 2023 को स्थानीय थाना को सुबह 8 बजे के करीब हत्याकांड की सूचना मिली जिसके बाद कांड के अनुसंधान के लिए धनसार थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।जांच के क्रम में पता चला की सुभान अंसारी के ही पड़ोसी राजू गोस्वामी जो कि पेशे से राजमिस्त्री हैं जिसे पश्चिम बंगाल के बांकुरा से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध पता चला। हत्या के आरोपी राजू गोस्वामी के पत्नी के साथ सुभान अंसारी के अवैध संबंध थे। हत्या के दिन राजू गोस्वामी ने घर का टीवी का आवाज बढ़ा कर और मृतक को शराब पिला कर लोहा के हथियार से उसकी हत्या कर दी। आरोपी के गिरफ्तारी के साथ ही हत्या में इस्तेमाल छेनी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। 2017 में राजमिस्त्री राजेंद्र यादव की हत्या लॉ कॉलेज धनबाद के निर्माण के दौरान कर दी गई थी जिसमें अभियुक्त राजू गोस्वामी की संलिप्तता थी उक्त कांड में इसके घर की कुर्की हो चुकी है और यह घटना में आज तक फरार चल रहा था।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments