धनबाद। झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में झरिया हामिद नगर नीरज सिंह मेमोरियल हॉल में सैंकड़ों स्थानीयो के बीच भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जी उपस्थित हुए। मौके पर संतोष कुमार सिंह ने हमीद नगर निवासी मो आफताब को झरिया नगर कांग्रेस महासचिव मनोनित किया और सबों की उपस्थिति में मो आफताब को मनोनयन पत्र और माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आम जनमानस की बात सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही करती हैं जिस प्रकार मो आफताब आज कांग्रेस पार्टी के जिम्मेदार पद पर आए है आपने काम के बदौलत हम विश्वास दिलाते है आम जनता के संघर्ष में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी हर कदम पर उनके साथ खड़े मिलेगी। जिस प्रकार मोदी सरकार पीएसयू को अपने पूंजी पति मित्रो को बेच रही है देश में पुन अग्रेजों के शासन काल वाले हालात पैदा हो जाएंगे। अमीर और अमीर गरीब और गरीब होता जाएगा मोदी जी ने कहा की अब हवाई चप्पल वाला आदमी भी हवाई सफर कर पाएगा पर हालात विपरीत है हवाई जहाज के दाम फ्लेक्सिबल होने के कारण तत्काल भाव आसमान छू रहें है। कोई लगाम नहीं है। स्वास्थ, शिक्षा इनके कार्यकाल में मंहगा होता जा रहा है। आज मणिपुर 77 दिनों से जल रहा है और मोदी जी विदेश घूमने में मस्त है। जिसप्रकार महिला के साथ घटना घटी पुरा देश शर्मिंदा है पर भाजपा के एक मंत्री चूड़ी भेजने वाली आज लापता है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के लाभ के लिये विभिन्न योजना लाई है जिसका लाभ आज पुरा देश को मिल रहा है जैसे मनरेगा, प्राइवेट स्कूलों में बीपीएल बच्चो का नामांकन, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, आरटीआई।
ये रहे मौजूद
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार सिंह, झरिया विधानसभा प्रभारी सतपाल सिंह ब्रोका, झरिया नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव, जिला महा सचिव अशोक बरनवाल, शादिक अमीन, मो फैज रिजवी, वॉर्ड अध्यक्ष शेख सोहराब, नगर महा सचिव मो आफताब, अर्जुन विश्वकर्मा, कुंदन मोदक,वाजिद नजीर, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय लोग उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments