Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल के 9 साल पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस तो मार्क्सवादी पार्टी ने मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

 


धनबाद। शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर रोचक नजारा देखने को मिला। एक तरफ भाजयुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 9 साल पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नारे के साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकाला वहीं दूसरी तरफ  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल पर उत्साहित दिख रहे थे ठीक उसी समय मायूमो के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पवन महतो की मौजूदगी में पुतला दहन के लिए पहुंच गए। मार्क्सवादी पार्टी के द्वारा पुतला दहन का करते देख भाजपा के कार्यकर्ता असहज दिखे। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में देश के सभी वर्गों का विकास हुआ है सारे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। एक बार फिर से 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी तो दूसरी तरफ मायूमो  जिलाध्यक्ष पवन महतो मणिपुर की घटना को शर्मनाक बताते हुए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी हित में काम करने का ढोंग करती है वही मणिपुर की घटना शर्मसार करती है।

Post a Comment

0 Comments