धनबाद। पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी के सैकड़ों ग्रामीणों ने कोक प्लांट ग्रामीण संघर्ष समिति के बैनर तले भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हे बीसीसीएल के गोपालीचक कोलियरी में सिंह नेचुरल्स आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा नियम विरुद्ध कोयला उत्खनन का कार्य करने की बात कही जिससे वहा के रहने वाले लोगो को प्रदूषण पानी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सिंह नेचुरल्स प्रबंधन नियमो को ताक पर रख कर उत्खनन कर रही है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है पेड़ पौधों पर ओबी डालकर उन्हे क्षति पहुंचाई जा रही है। जिससे पर्यावरण को भी खतरा है। साथ ही वहा पानी के लिए एकमात्र पोखरिया जिससे ग्रामीण अपने घरों में पानी का उपयोग करते हैं वो भी अब प्रदूषित हो गया है। इस संबंध में गोपालीचक पीबी एरिया के परियोजना पदाधिकारी को पत्राचार कर उन्हें राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय ग्रामीणों को 75 रोजगार देने के साथ प्रदूषण और पानी संबंधी 5 सूत्री मांग रखी है यदि एक सप्ताह में हमारी मांगों पर प्रबंधन सहमत नही होती तो हम ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। उनकी बातों गंभीरता से लेते हुए श रागिनी सिंह ने उन्हे हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया। इस दौरान मौके पर मोतीलाल रजवार, अनुराग रजवार, अभिषेक पासवान, राहुल भुइयां विनय कुमार, राजू कुमार, मुकेश रजवार ,राकेश कुमार, विकाश गुप्ता, समीर सिंह, रमेश यादव वसीम खान, अमर पासवान अमित मंडल आदि मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments