धनबाद। चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार संचालन समिति के सदस्यों द्वारा सहायक विधुत अभियंता सुजीत कुमार ( नया बाज़ार ) से मिलकर बिजली की बदत्तर स्थिति से अवगत करवाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि डीवीसी के लोडशेडिंग से व्यवसाई त्रस्त है। बिजली आपूर्ति ओवरलोड रहने के कारण दिनभर कई क्षेत्रों की बिजली गुल रहती है। पुराना बाजार दरी मोहल्ला में ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए 200 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाए इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने जोड़ा फाटक फीडर को नेशनल ग्रिड से जोड़ने की मांग किया। जिस पर सहायक अभियंता के द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिला है। प्रतिनिधि मंडल में राजेश गुप्ता, सोहराब खान,पवन सोनी,विजय सैनी, इमरान अली, रिटोलिया, दीपक झा, इंदरजीत सिंह आदि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार के संचालन समिति के सदस्य उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments