Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर संकीर्तन महोत्सव का होगा आयोजन, मायापुर के वरिष्ठ वैष्णव नारू गोपाल प्रभु का श्रवण करेंगे धनबादवासी

 


धनबाद। रविवार को प्रात 11 बजे पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर इस्कॉन धनबाद धैया द्वारा कुबेर होटल में संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों धनबाद वासियों को मायापुर के वरिष्ठ वैष्णव  नारू गोपाल प्रभु का दुर्लभ संघ प्राप्त होगा। पुरूषोत्तम मास को अधिक मास भी कहा जाता है क्योंकि यह 3 वर्ष में केवल एक बार आता है और यह अन्य 12 महीनों से अलग गिना जाता है, श्रीकृष्ण ने इस माह में अपनी सभी शक्तियां, दया, आशीर्वाद निवेशित किया हैं, और इसलिए भी कि किसी भी धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों से इसमें अधिक फल मिलता है। इस प्रकार पुरूषोत्तम माह में केवल भक्ति के कार्य ही फल देते हैं। और परिणाम बड़े हैं। स्वयं गोलोक के स्वामी द्वारा बनाया गया यह महीना सभी महीनों का चरम है। यह अत्यंत पवित्र कार्तिक, माघ और वैशाख महीनों से भी श्रेष्ठ है।

धनबाद वासियों को मिलेगा नारू गोपाल प्रभु  का सानिध्य

ऐसे उत्तम और महत्वपूर्ण काल में सैकड़ों धनबाद वासियों के पास देश-विदेश प्रसिद्ध इस्कॉन मायापुर के नारू गोपाल प्रभु का दुर्लभ और भक्तिमय संघ प्राप्त करने का एक अनोखा अवसर है। श्री नारू गोपाल प्रभु ने 10 वर्ष की कुमार अवस्था में दृढ़ स्वेच्छा से इस्कॉन मायापुर के वैदिक गुरुकुल में दाखिला लिया था। प्रभु जी ने अपने जीवन काल में बहुत प्रधान सेवाएं दी है जैसे 12 वर्ष के लिए प्रभु जी ने इस्कॉन मायापुर के मुख्य एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट का नेतृत्व किया। आज प्रभु जी पश्चिम बंगाल, आसाम, बिहार, झारखंड और सिक्किम के क्षेत्रीय सचिव के रूप में सेवा देते हैं। प्रभु जी बांग्लादेश में इस्कॉन की सबसे बड़ी बॉडी जीबीसी  के प्रतिनिधि के रूप में भी सेवा देते हैं। अपने मधुर कंठ द्वारा कीर्तन और गौर कथा के लिए प्रसिद्ध श्री नारू गोपाल प्रभु से सुनने के लिए इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष श्रीमान नाम प्रेम प्रभु समस्त धनबाद को उल्लासित हृदय से आमंत्रण देते हैं। कथा के उपरांत सारे भक्तों के लिए महाभोज महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।



Post a Comment

0 Comments