धनबाद। आज शक्ति मंदिर में पांच जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मेहंदी और संगीत के रस्म हुई l पाँचो जोड़ों को द मेक ओवर की तरफ़ से मेहंदी लगाने के लिये विशेष टीम आइ। जोड़ों ने बड़े उत्साह से मेहंदी लगवाया जहां वधु ने अपने हाथ पर वर का नाम लिखाया वहीं वर ने अपनी होने वाली अर्धांगनी का नाम लिखाया । लेडीज़ संगीत और महिला कीर्तन मण्डली शक्ति मन्दिर ने पम्मी जी के नेतृत्व मे बच्चों के उत्साह को और दूना कर दिया l संगीत मे एक तरफ़ ( मैं ससुराल नही जाऊँगी डोली रख दो कहारों )ने उपस्थित सभी महिलाओं को हंसा हंसा के लोटपोट कर दीया l
नाच गाने के साथ आज का कार्यक्रम का समापन हुआ। अब कल बारात एवं विवाह की तैयारी मे पूरी टीम जुटी हुई है सामूहिक विवाह को सफल बनाने में संरक्षक आई एम मेनन,अध्यक्ष एसपी सोंधी,सचिव अरुण भण्डारी एवं संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सुरेन्द्र ठक्कर, विपिन अरोड़ा, अशोक भसीन, प्रदीप सिंह,कमल किशोर टण्डन, राकेश रेवाड़ी, रवि गंडोतरा, राहुल भण्डारी, पूरण चंद झाम, दीपक चोपड़ा,अरुण गुजराल,अशोक अरोड़ा, किशोर टण्डन,साकेत साहनी, कानन बाली, विनोद आहूजा, दिनेश पुरी, गौरव अरोड़ा एवं पुरोहित ब्रजेश मिश्र शक्ति दल सेवादार अन्य सदस्य सराहनीय भूमिका में हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments