धनबाद। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत हीरापुर हरि मंदिर प्रांगण में धीरेंद्र नाथ रक्षित के अध्यक्षता में बैठक हुई। आज के बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अगस्त को अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर धनबाद में एक विशाल रैली निकाली जाएगी। बैठक में महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल ने कहा कि झारखंड के सभी गांव के सभी नव- युवकों को तथा महिलाओं को अपनी मातृभाषा के लिए गांव से लेकर शहर तक आंदोलन करना होगा। संस्थापक बेगू ठाकुर ने कहा गांव के लोगों को एकजुट होकर 2024 में जो राजनीतिक दल बांग्ला भाषा के पक्ष बात करेगा हम लोग उसी को सहयोग करेंगे। आज के बैठक का सभा संचालन कान्त दत्ता ने किया। मौके पर जगरनाथ मोदी, सुभाष कुमार चटर्जी, बलराम दत्त, सपन रक्षित, माधुरी रक्षित, सोमा सेन, भादू देवी, विपिन दत्त ,नटवर रक्षित ,सचिन कुमार मोदी, आशीष मंडल,रंगो दत्त,सीमा कुमारी, अमित कुमार, पंकज दत्त उपस्थित थे ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments