Dhanbad. एनएसयूआई के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया गया तथा वीसी से इस्तीफे की मांग की गई. मौके पर एनएसयूआई के जिला महासचिव रोहित पाठक ने कहा VC जीरो टॉलरेंस जीरो करप्शन की बात करते है ऐसे में उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर मामला लगना साफ जाहिर होता है कि उनके कथनी और करनी में बहुत फर्क है, धुआं वही उठता है जहां आग लगती है. पहले छात्र नेताओं ने विरोध किया अब शिक्षकों ने विरोध किया और अब राजभवन के द्वारा ऐसी कार्रवाई हो रही है, कुलपति को नैतिकता के आधार पर तत्काल रुप से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. मौके पर एनएसयूआई के झरिया नगर अध्यक्ष देवेंद्र पासवान, जिला महासचिव सनी सिंह, आयुष सिंह, राज रंजन सिंह, मोइन अंसारी, धनराज पंडित, सुंदर, अमन, सोहेल, आशुतोष, रोहित, विप्लव,नवनीत,मयंक, आदित्य, रोहित,सुभम,सचिन,आशीष कुमार आदि एनएसयूआई के नेतागण उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments