धनबाद। प्रेस क्लब प्रबंधन समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निम्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। आगामी 3 अगस्त 2023 को प्रेस क्लब के नए भवन में हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा । इस हेल्थ कैंप का आयोजन कार्डियो और गैस्ट्रो से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाएगा। इसका आयोजन पीयरलेस अस्पताल, कोलकाता के सहयोग से किया जाएगा। हेल्थ कैंप सुबह 10 से दोपहर के 3 बजे तक चलेगा। इस हेल्थ कैंप के निमित्त व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रतीक पोपट, नीतीश चौरसिया, चंदन पाल, गोपाल जी और सुरेंद्र कुमार यादव की होगी। यह सभी लोग हेल्थ कैंप के दौरान वहां मौजूद रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 10 सितंबर को आम बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।
ये रहे मौजूद
आज की बैठक में अशोक कुमार, सुधीर सिन्हा, गंगेश गुंजन,मनोहर कुमार, रविकांत झा, प्रतीक पोपट, चंदन पाल,नीतीश चौरसिया, विद्युत वर्मा, गोपाल जी, अशोक प्रमाणिक, अमर कुमार, सुरेंद्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments