धनबाद। ‘विरासत’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा के परामर्श विद (काउंसलर) सन्नी कटेसरिया ने गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों को सीए बनने के गुर सिखाए तथा बताया कि 12वीं कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद अभ्यर्थी सीए का कोर्स कर सकते हैं I सीए की पढ़ाई करने के बाद अभ्यर्थियों को लाखों-करोड़ों का पैकेज मिलता हैI चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास लेखांकन, कराधन, लेखापरीक्षा, व्यवसाय तथा कॉरपोरेट्स कानून आदि के क्षेत्र में विशेषज्ञता होती है इसलिए हर संस्थान में शीर्ष पदों पर इनकी नियुक्ति होती हैI विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए सीए को एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बताया इसके अलावा एलेन इंस्टीट्यूट ने भी आज आठवीं तथा नौवीं के विद्यार्थियों को मेडिकल तथा इंजीनियरिंग में सफलता पाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए I करियर काउंसलिंग की दूसरी कड़ी में एलन करियर इंस्टीट्यूट के दीपक झा तथा श्री तुषार कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments