Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सरायढेला-गोविंदपुर मुख्य पथ पर ट्रैक्टर के चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र देव कुमार की हुई मौत


 धनबाद। जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सरायढेला-गोविंदपुर मुख्य पथ पर एक ट्रैकटर के चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र देव कुमार  की मौत हो गई है। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने धनबाद-गोविंदपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया। जिसके बाद गोविंदपुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जाम कर रहे स्थानीय लोगो को मुआवजा  दिलाने का आश्वाशन देकर जाम को मुक्त कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देव कुमार लाल बंगला का निवासी है वह अपने बड़े मम्मी को टिफिन देकर वापस रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दरमियान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आकर  बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर दौड़कर पहुँचे और ड्राईवर को पकड़ने का प्रयास किया। जहा ड्राईवर भागने में सफल रहा। इसके बाद भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।। यातायात करीब 1 घंटे तक जम रहे। इसके बाद बच्चे को सरकारी अस्पताल SNMMCH ले जाया गया जहां शव को सुरक्षित रख लिया गया है। इधर परिवार वालों ने दुर्घटना को लेकर उचित मुआवजे की मांग की है।

रोड पर ब्रेकर नहीं होने से आये दिन दुर्घटना होती है

स्थानीय निवासियो ने बताया कि आए दिन इस सड़क पर काफी तेजी से सभी गाड़ियां चलती है ऐसे में लाल बंगला के पास किसी भी तरह का रोड ब्रेकर या बैरकेडिंग नही किया है जो आये दिन दुर्घटना का संकेत दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments