Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मां जगदम्बा दुर्गा मंदिर में हुआ हवन

 


धनबाद। चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर हीरापुर के जेसी मल्लिक रोड स्थित मां जगदम्बा दुर्गा मंदिर में भाजपा नेता सह जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव मुकेश पांडे के अगुवाई में हवन पूजन कर मां जगदंबा से चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की गई। मुकेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग हो इसी मनोकामना के साथ हम लोगों ने उपवास रखकर के पूरे विधि विधान से पूजन किया है ताकि चंद्रयान का सफल लैंडिंग के पश्चात भारत का विश्व में नाम हो। इस हवन पूजन में मिथलेश राम, विकास , राजाराम दत्ता, सरोज शुक्ला, संतोष सिंह, आशूतोष पांडेय, अखिलेश झा, उमेश सिंह, संजय मुखर्जी,विजय, सुरेश , बबलू  यादव, सागर पांडेय ,रंजीत प्रसाद, सोनी, बंटी रिटोलिया इत्यादि शामिल थे।




Post a Comment

0 Comments