Hot Posts

6/recent/ticker-posts

13 अगस्त को मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के द्वारा निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चेतना महाविद्यालय, सहराज, गोविंदपुर में होगा,ब्रिगेड के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर में धनबाद के 15 सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे

 


धनबाद। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड की प्रेसवार्ता यूथ ब्रिगेड के बैंक मोड़ स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी 13 अगस्त दिन रविवार को मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के द्वारा निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चेतना महाविद्यालय, सहराज, गोविंदपुर में किया जाएगा जिसमें 34 गांव के लगभग 500 से 600 ग्रामीण लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर में धनबाद जिले के 15 सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर से दूर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि नेत्र जांच के लिए बेटर विजन की पूरी टीम अत्याधुनिक मशीनों के साथ उपस्थिति रहेगी। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के महासचिव अरविंद सतनालिका ने बताया कि शिविर में डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर की भी निशुल्क जांच की जाएगी ।उन्होंने बताया कि 15 डॉक्टरों की टीम के साथ नेचुरल पैथोलॉजी के सुप्रसिद्ध डॉक्टर भी उपस्थित रहेंगे। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी पंचायत के मुखिया एवं सरपंच के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण को शिविर का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया गया है।


ये रहे मौजूद

आज के प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महासचिव अरविंद सतनालिका, कोषाध्यक्ष अशोक केडिया, मोहन अग्रवाल एवं मुकेश सोमानी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments