Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुरानी कमेटी को भंग कर धनबाद जिला फुटबॉल संघ की नई कमेटी की हुई घोषणा,चेयरमैन श्याम पांडे ने कहा की संघ को नई ऊंचाई तक ले जाना ही उनका लक्ष्य

 


धनबाद। धनबाद क्लब में  प्रेसवार्ता कर झारखंड फुटबॉल संघ द्वारा पुरानी कमेटी को भंग कर मान्यता प्राप्त नई कमेटी की घोषणा धनबाद जिला फुटबॉल संघ द्वारा की गई। नई कमेटी में चेयरमैन श्याम पांडे, अध्यक्ष शब्बीर आलम, महासचिव मृदुलबोस, कोषाध्यक्ष मो सलाउद्दीन, उपाध्यक्ष डॉ विकास रमन, संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार, उदय मिश्र, सहायक सचिव सुनील मिश्रा, सुभाष लोध, कार्यकारी सदस्य विक्रम सिंह, सतीश कुमार सिंह, शमशाद खान, संतोष रजक को बनाया गया है। चेयरमैन श्याम पांडे ने कहा 2023 -24 का सत्र बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। संघ को नई ऊंचाई तक ले जाना ही उनका लक्ष्य होगा। अध्यक्ष सब्बीर आलम और महासचिव मृदुल बोस ने बताया क्लब एवं खिलाड़ियों का निबंधन कराने का तिथि 11 अगस्त से 19 अगस्त  तक निर्धारित की गई है। साथ ही साथ महिला लीग के लिए महिला खिलाड़ियों का और अंडर-17 बॉयज खिलाड़ियों का लीग मैच के लिए क्लब उक्त तिथि तक निबंध करा ले। तत्पश्चात सभी क्लबों के अध्यक्ष एवं महासचिवों के नाथ नई कमेटी का सुचारू रूप से धनबाद में फुटबॉल खेल के गतिविधियों के बारे में एवं खिलाड़ियों को ऊँचाई तक ले जाने के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस अवसर पर सभी क्लबो के अध्यक्ष एवं सचिवों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

नई एडहॉक कमेटी ऑफ धनबाद डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन

धनबाद जिला फुटबॉल संघचेयरमैन श्याम पांडे, प्रेसिडेंट शब्बीर आलम, वाइस प्रेसिडेंट डॉ विकास रमन, जनरल सेक्रेटरी मृदुल बोस, ट्रीजरर एमडी सलाउद्दीन, ज्वाइंट सेक्रेट्री शुभंकर सरकार, उदय मिश्रा असिस्टेंट सेक्रेटरी सुनील मिश्रा, सुभाष लोध, मेंबर विक्रम सिंह संतोष कुमार सिंह, शमशाद खान, संतोष रजक को नई कमेटी में जगह दी गई है।



Post a Comment

0 Comments