Dhanbad। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार से मुलाकात कर झरिया समेत कोयलांचल में बढ़ते अपराध हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दों और जिले में गिरते कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर वार्ता किया। मौके पर रागिनी सिंह ने कहा की 6 माह से झरिया विधानसमा के सभी थाना क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन अपराधिक घटनाए बढ़ती जा रही है। हत्या और अन्य जघन्य अपराध आम बात हो गयी है किसी घटना का सफल उदभेदन नही होने के कारण अपराधी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है, लोग भयाक्रांत है कि कब किसके साथ कोई अप्रिय घटना घट जाए। उन्होंने एसएसपी से उपरोक्त घटनाओं के अरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की दिशा में ठोस पहल की मांग किया। चेतावनी भी दिया की अगर अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो एक राजनैतिक दल की जिम्मेवारी का निर्वाह करते हुए भाजपा 15 अगस्त के बाद जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर भाजपा नेता मानस प्रसून, नितिन भट्ट, अमलेश सिंह, संजय झा एवं अन्य मौजूद थे।
झरिया में घटित घटनाओं की फेहरिस्त उन्होंने एसएसपी को दिया
झरिया थाना अंतर्गत धनंजय यादव की घर में घुसकर अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या । चासनाला में ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय एवं होटल संचालक राज कुमार सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर दी। झरिया थाना अंतर्गत निरंजन तांती की हत्या अपराधियों दिनदहाड़े कर दी। रंजीत साव, बबलू सिंह, चाँदो यादव, विनोद पासवान एवं संदीप गोप की हत्या भी अपराधियो के द्वारा अंजाम दिया गया है।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments