Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए आजाद नगर के साइबर कैफे में किया फायरिंग, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

 


धनबाद। कोयलांचल एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से गूंज उठा। ताजा मामला आजाद नगर स्थित गफ्फार कॉलोनी में घटित हुई। जहां कुछ उपद्रवियों ने अंधाधुन फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया है। घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। गोली बारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।  देखते ही देखते लोगो का घटना स्थल पर भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा और बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, भूली ओपी प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया है। डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस जांच में जुट गई है, जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कारवाई की जाएगी।

एक बार फिर आया प्रिंस खान का नाम

जया साइबर कैफे के मालिक परवेज आलम ने बताया की दो लोग बाइक पर सवार थे, मुंह पर पट्टी बांधे हुए थे। दुकान से कुछ दूरी से तीन राउंड फायरिंग कर भाग निकले। दुकान मालिक ने बताया की प्रिंस खान और गोपी खान के द्वारा 3 लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी। नही देने पर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया है। आपको बता दे की एक तरफ पुलिस प्रिंस के गुर्गों पर शिकंजा कस्ती जा रही है। तो वही दूसरी ओर प्रिंस घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाता जा रहा है। हाल ही में प्रिंस के दो गुर्गे हथियार सप्लाई करने वाला और किशन खान और उसका ड्राइवर सोनू उर्फ तौसीफ अंसारी को बैंक मोड़ पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम की है।उसके बाद भी प्रिंस के गुर्गों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है। गोली बारी की घटना को अंजाम देकर प्रिंस अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता जा रहा है, और पुलिस के लिए सिरदर्द बनाता जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments